Monday, May 18, 2026
HomeLatest NewsNirmal Choudhary Bail: छात्र नेता निर्मल चौधरी को कोर्ट से मिली जमानत,...

Nirmal Choudhary Bail: छात्र नेता निर्मल चौधरी को कोर्ट से मिली जमानत, 2022 के मामले में कल पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Nirmal Choudhary: पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को 2022 के राजकार्य में बाधा और पुलिस से धक्का-मुक्की के मामले में गिरफ्तारी के बाद आज कोर्ट से जमानत मिल गई है। उन्हें 21 जून 2025 को उस वक्त हिरासत में लिया गया जब वे राजस्थान विद्यालय में परीक्षा दे रहे थे।

Nirmal Choudhary Bail: पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और छात्र नेता निर्मल चौधरी को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है. चौधरी को कल यानि 21 जून 2025 को गिरफ्तार किया गया था. यह गिरफ्तारी 2022 के एक मुकदमें में हुई थी. उसके बाद आज 22 जून को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था.

राजस्थान विश्वविद्यालय से लिया था हिरासत में

बता दें कि छात्र नेता निर्मल चौधरी कल 21 जून को उस समय हिरासत में ले लिया गया था जब वह राजस्थान विश्वविद्यालय में परीक्षा दे रहे थे. उनके साथ विधायक अभिमन्यू पूनिया भी पुलिस की गाड़ी में बैठकर थाने पहुंचे थे. जब उन्हें बताया गया कि यह गिरफ्तारी साल 2022 के एक मामले में हुई है, तो गांधी नगर थाने से वापस लौट गए थे. वहीं इस गिरफ्तारी पर कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा था कि यह मामला 2022 का है, जिसमें राजकार्य में बाधा डालने और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप है.

गिरफ्तारी पर मंत्री जोगाराम पटेल ने कही थी ये बात

मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया था कि इस मामले की जांच कांग्रेस के शासन काल में ही पूरी हो गई थी और आरोपी पाए जाने पर गिरफ्तारी होना सामान्य प्रक्रिया है. साथ ही कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि उन्हें आरोप लगाने के अलावा कुछ नहीं आता और इससे उनकी ओछी मानसिकता का पता चलता है. उन्होंने कोर्ट में न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास करने की बात कही. उनकी सरकार न्याय प्रक्रिया में विश्वास करती है और किसी के प्रति द्वेष भावना से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सामने आया एक और नया किरदार, अब खुलेगा काले बैग का राज

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular