Saturday, July 27, 2024
Homeताजा खबरNews Click और कांग्रेस का भारत विरोध से अभिन्न संबंध - अनुराग...

News Click और कांग्रेस का भारत विरोध से अभिन्न संबंध – अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को आरोप लगाया कि चीन, वेबसाइट News Click और कांग्रेस का भारत विरोध से अभिन्न संबंध है। उन्होंने यह टिप्पणी उन खबरों के हवाले से की जिसके मुताबिक चीन की कंपनियां उक्त पोर्टल का वित्तपोषण कर रही थीं।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर के साथ संबोधित करते हुए ठाकुर ने आरोप लगाया चीन के सामान की बिक्री राहुल की फर्जी मोहब्बत की दुकान पर हो रही है। उन्होंने कहा, अगर आप News Click के वित्तपोषण नेटवर्क को देखें तो पाएंगे कि इसका वित्तपोषण विदेशी नेविली रॉय सिंघम द्वारा किया गया और उसे यह राशि चीन से मिलती है। इस नेविली रॉय सिंघम का सीधा संबंध चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की दुष्प्रचार इकाई और चीन की मीडिया कंपनी माकू ग्रुप से है।

New Delhi, Aug 07 (ANI): Union Minister of Information and Broadcasting, Anurag Thakur addresses a press conference at the Bharatiya Janata Party (BJP) headquarters, in New Delhi on Monday. (ANI Photo/Ayush Sharma)

ठाकुर ने दावा किया कि न्यूज पोर्टल में विदेशी हाथ होने का खुलासा 2021 में हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया वे स्वतंत्र समाचार के नाम पर फर्जी खबरें गढ़ते हैं। कांग्रेस और अन्य पार्टियां उनका समर्थन करती हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में New York Times अखबार में प्रकाशित उस खबर को उठाया जिसके मुताबिक News Click का चीन की कंपनियों ने वित्तपोषण किया और उस राशि का इस्तेमाल भारत विरोधी माहौल बनाने के लिए किया गया था। इस खबर को लेकर समाचार पोर्टल या कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments