Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsJaisalmer में भारत-पाक सीमा के पास मिले नाबालिग लड़की और युवक के...

Jaisalmer में भारत-पाक सीमा के पास मिले नाबालिग लड़की और युवक के शव, पास में पड़े थे पाकिस्तानी सिम और ID कार्ड

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाक सीमा के पास एक 18 वर्षीय युवक और 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। शवों के पास पाकिस्तानी सिम कार्ड और आईडी कार्ड बरामद हुआ है।

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक नाबालिग लड़की और एक युवक के क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई. शवों के पास से एक पाकिस्तानी सिम और आईडी कार्ड भी बरामद किया गया है. शव सादेवाला क्षेत्र में मिले हैं, जो भारत- पाक सीमा से करीब 10-12 किमी अंदर स्थित है. मृतकों में 18 वर्षीय युवक और एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की शामिल है.

एक सप्ताह पहले मौत का अंदेशा

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शवों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों की मौत लगभग एक सप्ताह पहले हुई होगी. शव शनिवार को बरामद किए गए. घटनास्थल से एक पाकिस्तानी सिम कार्ड और युवक का पहचानपत्र भी बरामद हुआ है, जिसकी पहचान रवि कुमार (18) के रूप में की गई है.

सादेवाला क्षेत्र में मिले दोनों शव

जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि शव सादेवाला क्षेत्र में मिले हैं, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 10-12 किलोमीटर भीतर भारतीय क्षेत्र में स्थित है.उन्होंने बताया कि शवों को रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में भेजा गया है और मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक लड़की और युवक भारतीय नागरिक हैं या पाकिस्तानी. मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर का आतंकवाद को फिर किया खुला समर्थन, आतंकी गतिविधियों को बताया ‘वैध संघर्ष’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular