Sunday, May 17, 2026
HomeLatest NewsNepal Landslide : नेपाल में लैंडस्लाइड के चलते नदी में गिरी 2...

Nepal Landslide : नेपाल में लैंडस्लाइड के चलते नदी में गिरी 2 बसें,50 से अधिक यात्री लापता,7 भारतीयों की मौत

काठमांडू, नेपाल में शुक्रवार तड़के भूस्खलन की चपेट में आई 2 बसें त्रिशूली नदी में बह गई.हादसे में 7 भारतीय नागरिकों और एक बस चालक की मौत हुई है,जबकि 2 लोगों ने बस से कूद कर जान बचाई है.वहीं 50 से अधिक यात्रियों के लापता होने की खबर है

बहने वालों में 7 भारतीय यात्री भी शामिल

पुलिस के अनुसार, भूस्खलन की चपेट में आकर नदी में बहने वाले यात्रियों में 7 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, जिनमें से 6 की शिनाख्त संतोष ठाकुर, सुरेंद्र साह, आदित मियान, सुनील, शाहनवाज आलम और अंसारी के रूप में की गई है.पुलिस ने बताया कि इस हादसे के शिकार एक अन्य भारतीय की पहचान किया जाना अभी बाकी है.

बस में 65 यात्री थे सवार

समाचार पोर्टल ‘माईरिपब्लिका’ की खबर के मुताबिक, 65 यात्रियों को ले जा रही 2 बसें चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने के बाद उफनाई त्रिशूली नदी में बह गईं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular