Monday, February 23, 2026
HomePush NotificationNepal Bus Accident: नेपाल के धाडिंग में भीषण हादसा, त्रिशूली नदी में...

Nepal Bus Accident: नेपाल के धाडिंग में भीषण हादसा, त्रिशूली नदी में गिरी यात्री बस, 18 लोगों की मौत

Nepal Bus Accident: नेपाल के धाडिंग जिले में गजुरी के पास पोखरा से काठमांडू जा रही यात्री बस देर रात त्रिशूली नदी में गिर गई, जिससे 18 लोगों की मौत हो गई और 28 यात्री घायल हुए। घटना पृथ्वी राजमार्ग पर हुई।

Nepal Bus Accident: नेपाल के धाडिंग जिले में गजुरी के पास रविवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया. जहां यात्री बस अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में गिर गई. इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई. बस पोखरा से काठमांडू आ रही थी. राहत और बचाव कार्य के लिए नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस के कर्मियों को तैनात किया गया है.

त्रिशूली नदी में गिरी यात्री बस, 18 की मौत

सशस्त्र पुलिस बल के प्रवक्ता बिष्णु प्रसाद भट्ट के अनुसार, पोखरा से काठमांडू आ रही बस रविवार देर रात 1.30 बजे काठमांडू से करीब 90 किलोमीटर पश्चिम में पृथ्वी राजमार्ग पर त्रिशूली नदी में जा गिरी, जिससे कई यात्री हताहत हो गए. दुर्घटनास्थल से 18 शव बरामद किए गए हैं और बस से 28 घायल यात्रियों को निकाला लिया गया है.

एक विदेशी टूरिस्ट की भी मौत

बिष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि घायल यात्रियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हादसे में मारे गए लोगों में एक पुरुष यात्री न्यूजीलैंड का था. घटना में घायल लोगों में जापान और नीदरलैंड की एक-एक महिला शामिल है. हादसे का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन संभवत: अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाए जाने के कारण यह हादसा हुआ.

ये भी पढ़ें: Tejas Fighter Jet Crash: तेजस फाइटर जेट ब्रेक फेल होने से हुआ हादसे का शिकार, बाल-बाल बचा पायलट, अब IAF ने लिया बड़ा एक्शन

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular