Wednesday, March 18, 2026
HomePush NotificationHeart Attack: पहले भाई, अब बहन की भी 9 साल की उम्र...

Heart Attack: पहले भाई, अब बहन की भी 9 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत, खेलते-खेलते जमीन पर गिरी, CCTV में कैद हुई घटना

Nagaur School Girl Heart Attack Death: नागौर जिले के गोटन कस्बे में 9 वर्षीय छात्रा दिव्या की स्कूल में खेलते-खेलते अचानक गिरने से मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्रारंभिक कारण हार्ट अटैक बताया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित किया गया। चार महीने पहले उसके भाई की भी ऐसे ही मौत हो गई थी।

Nagaur School Girl Heart Attack Death: राजस्थान के नागौर जिले के एक निजी विद्यालय में 9 वर्षीय बच्ची की खेलते समय अचानक गिरने से मौत हो गई. डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर इसकी वजह हार्ट अटैक को बताया है. घटना 23 फरवरी की सुबह गोटन कस्बे में हुई. इस घटना के परिवार गहरे सदमे में है. क्यों कि करीब 4 महीने पहले ही बच्ची के बड़े भाई की भी ऐसे ही हार्ट अटैक से मौत हो गई थी.

खेलते खेलते मैदान पर गिरी दिव्या

विद्यालय के निदेशक रामकुंवार ओला ने बताया कि 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली दिव्या बापेडिया तालनपुर की रहने वाली थी. सामान्य दिनों की तरह 23 फरवरी की सुबह विद्यालय आई थी. उन्होंने बताया कि प्रार्थना होने में कुछ समय बचा था तथा इस दौरान दिव्या और कुछ बच्चे मैदान में खेल रहे थे. खेलते समय अचानक दिव्या बेहोश होकर मैदान में गिर गई.

डॉक्टरों ने हार्ट अटैक को बताया मौत का कारण

उन्होंने बताया कि विद्यालय कर्मचारी उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की मौत संभवतया हार्ट अटैक के कारण हुई है. घटना का CCTV फुटेज गुरुवार को सोशल मीडिया पर सामने आया,जिसमें दिव्या को गिरने से कुछ क्षण पहले खेलते हुए देखा जा सकता है.

बच्ची के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं

गोटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सुखराम ने बताया कि बच्ची के शरीर पर कोई बाहरी चोट भी नहीं थी. प्रारंभिक जांच में हृदयाघात को ही मौत का संभावित कारण माना गया. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. शव परिजनों को सौंप दिया गया.

4 महीने भाई की भी इसी तरह हुई थी मौत

बच्ची की अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों के अनुसार, दिव्या के बड़े भाई अभिषेक की मौत भी 4 महीने पहले इसी तरह हुई थी. 9 सितंबर 2025 को वह घर पर खेलते-खेलते अचानक बेहोश हो गया था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था.

ये भी पढ़ें: Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हुई शादी, अब शाम को इतने बजे होगी सनसेट वेडिंग

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular