Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentमुकेश अंबानी-नीता अंबानी की नाती-पोते संग परफॉरमेंस, सामने आया संगीत का वीडियो

मुकेश अंबानी-नीता अंबानी की नाती-पोते संग परफॉरमेंस, सामने आया संगीत का वीडियो

देश के नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी की संगीत सेरेमनी में परफॉर्म किया। उन्होंने अपने चारों पोते-पोतियों के साथ दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस दी, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी बच्चों के साथ एक कार में सवार दिख रहे हैं और मोहम्मद रफी के गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी साल 1968 में आई फिल्म ‘ब्रह्मचारी’ के गाने ‘चक्के पे चक्का’ पर परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में शम्मी कपूर अहम भूमिका में थे। ‘चक्के पे चक्का’ गाने पर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी लिप-सिंक करते हुए एक पुरानी खुली छत वाली कार चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके पोते-पोतियां- पृथ्वी, आदिया, कृष्णा और वेद- कार में गुब्बारों से खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बता दें, मुकेश और नीता अंबानी के पोते-पोतियों में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बच्चे पृथ्वी और वेद, तथा ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के जुड़वां बच्चे कृष्णा और आदिया शामिल हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular