Friday, November 13, 2026
HomeIndiaMonsoon 2025 Update: दिल्ली में मॉनसून की एंट्री, पूरे देश को ...

Monsoon 2025 Update: दिल्ली में मॉनसून की एंट्री, पूरे देश को 9 दिन पहले ही कर चुका कवर, इन राज्यों में रेड अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Monsoon 2025 Update: मॉनसून 2025 इस बार समय से पहले पूरे देश में पहुंच गया है। दिल्ली में यह सामान्य तिथि (27 जून) से 2 दिन बाद पहुंचा है, जबकि देशभर में यह 9 दिन पहले (8 जुलाई के बजाय) फैल चुका है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

Monsoon 2025: मॉनसून की एंट्री के साथ ही दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है. दिल्ली में मॉनसून सामान्य तिथि 27 जून के 2 दिन बाद पहुंच गया और देश के शेष हिस्सों में यह सामान्य तिथि 8 जुलाई से 9 दिन पहले फैल चुका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2020 के बाद यह पहला मौका है जब मॉनसून पूरे देश में इतनी जल्दी फैल चुका है.

मॉनसून का 2009 के बाद सबसे जल्दी आगमन

आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में फैल जाता है. इसकी वापसी उत्तर पश्चिम भारत से लगभग 17 सितंबर से शुरू होती है और 15 अक्टूबर तक यह पूरी हो जाती है. इस वर्ष मॉनसून 24 मई को केरल पहुंचा, जो भारतीय उपमहाद्वीप में इसका 2009 के बाद सबसे जल्दी आगमन है. वर्ष 2009 में मॉनसून 23 मई को केरल पहुंचा था.

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मॉनसून आगमन में देरी

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव तंत्रों के कारण मॉनसून अगले कुछ दिनों तेजी से आगे बढ़ा और 29 मई तक मुंबई समेत मध्य महाराष्ट्र तथा पूर्वोत्तर भारत तक पहुंच गया. हालांकि इसके बाद मॉनसून के आगे बढ़ने की गति लगभग 18 दिनों तक ( 29 मई से 16 जून तक) स्थिर रही. बाद के दिनों में मानसून धीरे-धीरे देश के शेष हिस्सों में पहुंचा, लेकिन दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में इसके आगमन में देरी हुई. इसकी वजह इस क्षेत्र में सक्रिय प्रतिचक्रवातीय हवाएं थीं, जिन्होंने मॉनसूनी धाराओं के प्रवाह में बाधा डाली.

देश के कई राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट

IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, “पूरे उत्तर भारत में भारी से अधिक भारी वर्षा होने की संभावना बनी हुई है. आज के लिए ओडिशा और झारखंड के लिए आज हमारा रेड अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहां लगातार भारी वर्षा हो रही है. वहां आज और आने वाले दिनों में वहां भारी वर्षा से अधिक बारिश होने का अनुमान है. पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भी हमारा रेड अलर्ट है. वहां भी हम 12 सेमी. से अधिक वर्षा होने का अनुमान लगा रहे हैं. दिल्ली NCR में आज और कल हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. हमने दिल्ली NCR के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.”

ये भी पढ़ें: Puri Rath Yatra Stampede: पुरी रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, DM और SP का ट्रांसफर, दो अफसर सस्पेंड

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image