Tuesday, March 24, 2026
HomePush NotificationJaipur Accident News : शिप्रा पथ रोड पर कार पलटने से मॉडल...

Jaipur Accident News : शिप्रा पथ रोड पर कार पलटने से मॉडल हर्षिल कालिया की मौत, सिर में गंभीर चोट लगी

हर्षिल कालिया की सोमवार देर रात जयपुर के शिप्रा पथ रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिर में गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हर्षिल मॉडलिंग के साथ वेब सीरीज क्राइम नेक्स्ट डोर में भी नजर आ चुकी थीं।

Jaipur Accident News : जयपुर। जयपुर के शिप्रा पथ रोड पर सोमवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय मॉडल हर्षिल कालिया की मौत हो गई। सोमवार देर रात वह काम से अपने घर लौट रही थीं, तभी उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार पलट गई और हर्षिल गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मॉडल को अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए पलटी हुई कार को सीधा किया और हर्षिल को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि हर्षिल कालिया मॉडलिंग के साथ-साथ अभिनय के क्षेत्र में भी सक्रिय थीं। उन्होंने वेब सीरीज ‘क्राइम नेक्स्ट डोर’ में भी काम किया था। इस हादसे के बाद उनके परिचितों और प्रशंसकों में शोक की लहर है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular