Saturday, November 14, 2026
HomeLatest Newsकांग्रेस सरकार में DGP रहे एमएल लाठर बने राजस्थान के मुख्य सूचना...

कांग्रेस सरकार में DGP रहे एमएल लाठर बने राजस्थान के मुख्य सूचना आयुक्त,इन्हें बनाया सूचना आयुक्त

जयपुर, मोहनलाल लाठर को राजस्थान का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है जो कि राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रह चुके हैं.राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं.

3 सूचना आयुक्त भी किए नियुक्त

इसके साथ ही 3 सूचना आयुक्त भी नियुक्त किए गए हैं.राजभवन के बयान के अनुसार राज्यपाल ने मोहनलाल लाठर को मुख्य सूचना आयुक्त पद पर नियुक्ति प्रदान की है. इसके साथ ही सुरेश चंद गुप्ता, महेंद्र कुमार पारख और टीकाराम शर्मा को सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है.

राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त और आयुक्त पदों पर इनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने से 3 वर्ष की अवधि अथवा 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो, के लिए की गई है.भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी लाठर राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रह चुके हैं. वे नवंबर 2022 में डीजीपी पद से सेवानिवृत्त हुए थे और जनवरी 2023 में उन्हें सूचना आयुक्त बनाया गया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image