Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentमिथुन चक्रवर्ती ने सीएम शुभेंदु अधिकारी की जमकर तारीफ की, बोले- उन्होंने...

मिथुन चक्रवर्ती ने सीएम शुभेंदु अधिकारी की जमकर तारीफ की, बोले- उन्होंने पहले दिन से शुरू कर दिया था काम

मिथुन चक्रवर्ती ने सुवेंदु अधिकारी को बताया "पश्चिम बंगाल का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री"। शुभेंदु ने न्यू टाउन स्थित मिथुन के आवास पर मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई।

Bengal Politics : कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (CM Suvendu Adhikari) की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें “पश्चिम बंगाल के लिए सबसे अच्छा मुख्यमंत्री” बताया है। शनिवार को शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के पास न्यू टाउन स्थित मिथुन चक्रवर्ती के आवास पर उनसे मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब शुभेंदु अधिकारी राज्य के विभिन्न जिलों के दौरे पर निकल रहे हैं। उनके दौरे की शुरुआत राजनीतिक रूप से बेहद अहम माने जाने वाले दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर से हो रही है। मिथुन चक्रवर्ती के इस बयान ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई चर्चाओं को हवा दे दी है।

मिथुन चक्रवर्ती ने जमकर की सीएम शुभेंदु अधिकारी की तारीफ

चक्रवर्ती ने इस मुलाकात के बाद शुभेंदु को ‘पश्चिम बंगाल का अब तक का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री’ बताया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि भाजपा नेता आने वाले दिनों में राज्य में ‘वास्तविक बदलाव’ लाएंगे। चक्रवर्ती ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, मैं लोगों को आश्वस्त कर सकता हूं कि उनसे (शुभेंदु से) बेहतर मुख्यमंत्री कोई नहीं हो सकता। वह सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्होंने शपथ लेने के बाद पहले दिन से काम शुरू कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार भी उसी आवासीय परिसर में रहते हैं जहां चक्रवर्ती रहते हैं। भाजपा नेताओं ने इस मुलाकात को ‘‘शिष्टाचार भेंट’’ और हालिया चुनाव अभियान में चक्रवर्ती की भूमिका के प्रति आभार व्यक्त करने का एक जरिया बताया। शुभेंदु ने बैठक के बाद कहा कि चक्रवर्ती पिछले पांच-छह वर्षों से पार्टी के लिए ‘दिन-रात’ काम कर रहे थे और राज्य में राजनीतिक परिवर्तन लाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बैठक के बाद, मुख्यमंत्री अपने अभियान के तहत दक्षिण 24 परगना के लिए रवाना हो गए, जहां उनके एक प्रशासनिक बैठक करने की उम्मीद है, जिसे फाल्टा विधानसभा सीट पर चुनाव से पहले क्षेत्र में भाजपा के संगठनात्मक आधार को मजबूत करने के प्रयासों के मद्देनजर महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular