Indian Killed in Iran Attack: कुवैत में एक बिजली और पानी के डीसैलिनेशन प्लाटं पर किए गए ईरान के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. ईरान के हमले में प्लांट की इमारत को भी काफी नुकसान पहुंचा है. पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बयान जारी कर घटना की पुष्टि की है.
एक भारतीय कर्मचारी की मौत
मंत्रालय की प्रवक्ता फातिमा जौहर हयात ने कहा कि कुवैत राज्य के खिलाफ ईरानी आक्रामकता के तहत एक बिजली और पानी के डीसैलिनेशन प्लांट की सर्विस बिल्डिंग पर हमला किया गया. इस हमले में एक भारतीय कर्मचारी मारा गया है और इमारत को भी नुकसान पहुंचा है.
بيان رقم (16) وزارة الكهرباء والماء والطاقة المتجددة
— وزارة الكهرباء والماء والطاقة المتجددة 🇰🇼 (@mew_kwt) March 29, 2026
تضرر مبنى خدمي في إحدى محطات القوى الكهربائية وتقطير المياه #وزارة_الكهرباء_والماء pic.twitter.com/yOEuRP9vZs
हयात के अनुसार, स्थिति को नियंत्रित करने और प्रभावों से निपटने के लिए तकनीकी और आपात प्रतिक्रिया दलों को तुरंत मौके पर तैनात किया गया. विशेषज्ञ टीम सुरक्षा एजेंसियों और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए क्षतिग्रस्त परिसर को सुरक्षित करने में जुटी हैं. मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि देशभर में बिजली और पानी आपूर्ति नेटवर्क की संचालन क्षमता सामान्य बनी हुई है.
कुवैत में भारतीय दूतावास ने कही ये बात
कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने कुवैत में एक डीसेलिनेशन फैसिलिटी पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत पर गहरा दुख जताया है. दूतावास ने कहा कि वह हर मुमकिन मदद और सहायता देने के लिए कुवैती अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है.
Embassy of India in Kuwait expresses its deepest condolences at the tragic demise of an Indian national due to an attack on a desalination facility in Kuwait yesterday. The Embassy is closely coordinating with the Kuwaiti authorities to render all possible support and assistance.
— India in Kuwait (@indembkwt) March 30, 2026
अब तक करीब 8 भारतीय नागरिकों की मौत
गौरतलब है कि हाल ही में, संयुक्त अरब अमीरात में हवाई रक्षा प्रणाली द्वारा नष्ट की गई मिसाइलों के मलबे के सड़क पर गिरने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी. इस तरह पश्चिम एशिया में जारी युद्ध में मारे गए भारतीय नागरिकों की संख्या कम से कम 8 हो गई है.



