Thursday, May 28, 2026
HomeLatest NewsMehbooba Mufti Appeal: ईरान में फंसे कश्मीर के छात्रों की सुरक्षित वापसी...

Mehbooba Mufti Appeal: ईरान में फंसे कश्मीर के छात्रों की सुरक्षित वापसी की मांग, पीएम मोदी से हस्तक्षेप की अपील

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ईरान में फंसे जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ईरान में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच हजारों छात्र वहां फंसे हुए हैं।

Mehbooba Mufti Appeal: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ईरान में फंसे जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ईरान में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच हजारों छात्र वहां फंसे हुए हैं।

ईरान में फंसे हैं हजारों छात्र

श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और वहां जम्मू-कश्मीर के हजारों छात्र फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में छात्रों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग

महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से छात्रों की सुरक्षित घर वापसी के लिए व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द छात्रों को सुरक्षित भारत वापस लाने की व्यवस्था करनी चाहिए।

विदेश मंत्री से भी की अपील

मुफ्ती ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी अनुरोध किया कि वे जल्द से जल्द छात्रों को ईरान से निकालने के लिए अभियान शुरू करें, ताकि वहां फंसे विद्यार्थियों को सुरक्षित वापस लाया जा सके।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image