Thursday, October 3, 2024
HomeCrime Newsमीणा ने मुख्यमंत्री गहलोत पर घोटालों में शामिल होने का लगाया आरोप...

मीणा ने मुख्यमंत्री गहलोत पर घोटालों में शामिल होने का लगाया आरोप  

जयपुर। भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने रविवार को राजस्थान में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर खदान घोटाले सहित हजारों करोड़ रुपये के घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने 66 हजार करोड़ से ज्यादा के घोटाले किए हैं।

मीणा ने आरोप लगाते हुए कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गांधीवाद के नाम पर महात्मा गांधी को धोखा दे रहे हैं क्योंकि उनकी सरकार राजस्थान के इतिहास में अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। उन्होंने सवाल किया, मुख्यमंत्री खुद को गांधीवादी कहते हैं लेकिन इतने सारे घोटालों के बाद भी वह चुप कैसे रह सकते हैं? वह कैसे कहते रहते हैं कि भ्रष्टाचार के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस (शून्य बर्दाश्त) है?

उन्होंने कहा कांग्रेस शासन के दौरान 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले हुए हैं। इनमें 27 हजार करोड़ रुपये का खदान घोटाला और 20 हजार करोड़ रुपये का बजरी घोटाला शामिल है। मीणा ने जल जीवन मिशन घोटाले सहित कई घोटालों में राज्य के मंत्रियों, नौकरशाहों और विधायकों की संलिप्तता का आरोप लगाया। मीणा ने आरोप लगाया मुख्यमंत्री गहलोत और उनके मंत्री और नौकरशाह शायद राजस्थान के इतिहास में सबसे भ्रष्ट हैं।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments