Mamata Banerjee On BJP: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रविवार को पुरुलिया में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने दावा किया कि यदि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में आती है तो वह महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘लक्ष्मीर भंडार’ योजना बंद कर देगी.
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि यदि भाजपा राज्य में सत्ता में आई तो लोगों की खानपान संबंधी पसंद पर पाबंदियां लगा दी जाएंगी. बनर्जी ने कहा, ‘अगर भाजपा सत्ता में आती है तो लोग मछली, मांस और अंडे नहीं खा सकेंगे. वे ‘लक्ष्मीर भंडार’ योजना बंद कर देंगे.’
1.2 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का लगाया आरोप
ममता ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले विशेष पुनरीक्षण योजना (SIR) के जरिये 1.2 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं. ममता ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया और कहा कि BJP और चुनाव आयोग के दोनों की मिलीभगत है, जिससे अल्पसंख्यक और कुछ खास समुदायों के वोटरों को निशाना बनाया जा रहा है.
अमित शाह पर भी साधा निशाना
ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आपके खिलाफ चार्जशीट दाखिल होनी चाहिए. वहीं अमित शाह के ‘पट्टी’ वाले बयान पर रिएक्शन देते हुए उन्होंने कहा कि वह पट्टी बांधकर चलती हैं और पहले जाकर मेरे डॉक्टर की रिपोर्ट देख लीजिए. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बार चुनाव के दौरान जानबूझकर उनके पैर में चोट पहुंचाई गई थी और सवाल उठाया कि क्या इस बार भी उन्हें नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है.
ये भी पढ़ें: Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी, पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन बनीं टॉपर



