Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsChhattisgarh Road Accident : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा,पिकअप वाहन...

Chhattisgarh Road Accident : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा,पिकअप वाहन खाई में गिरा,15 लोगों की मौत, 8 लोग घायल

कवर्धा, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पिकअप वाहन के सोमवार को खाई में गिरने से 14 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाहपानी गांव के करीब हुआ.

पुलिस ने बताया कैसे हुआ हादसा ?

पुलिस ने बताया कि कुई गांव के रहने वाले ग्रामीण तेंदूपत्ता एकत्र करने गए थे और जब वे एक पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे तभी बाहपानी गांव के करीब वाहन एक खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार 15 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए.

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular