Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsPakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा हमला, आत्मघाती हमले में...

Pakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा हमला, आत्मघाती हमले में 13 जवानों की मौत, 24 घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है, जिसमें 13 जवानों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गये।

Pakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक आत्मघाती हमले में सुरक्षा बल के 13 जवानों की मौत हो गयी जबकि 24 अन्य घायल हो गये। सुरक्षा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

आत्मघाती हमलावर ने ऐसे किया धमाका

सूत्रों ने बताया कि आज सुबह उत्तरी वजीरिस्तान जिले के खड्डी इलाके में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को बम-रोधी इकाई के एक वाहन से टकरा दिया। उन्होंने बताया कि घायलों में 14 आम नागरिक भी हैं, जिनमें महिलायें और बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

आतंकवादी समूह उसुद अल-हरब ने ली हमले की जिम्मेदारी

सूत्रों ने बताया कि घटना के समय सैन्य आवाजाही के कारण इलाके में कर्फ्यू लगाया गया था। सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोट के बाद राहत अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि हाफिज गुल बहादुर समूह से जुड़े आतंकवादी समूह उसुद अल-हरब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस घटना को हाल के महीनों में उत्तरी वजीरिस्तान में सबसे घातक घटनाओं में से एक बताया जा रहा है और इसने क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular