Tuesday, March 10, 2026
HomeNational NewsLPG Gas Crisis: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर, देश के...

LPG Gas Crisis: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर, देश के कई राज्यों में गहराया LPG गैस का संकट, रुकी कमर्शियल सप्लाई

LPG Gas Crisis India: Iran-Israel युद्ध के कारण Strait of Hormuz में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है. जिसके चलते भारत में गैस सप्लाई प्रभावित होने लगी है। इसके चलते भारत के दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई फिलहाल रोक दी गई है और इसे केवल अस्पतालों व शैक्षणिक संस्थानों तक सीमित किया गया है।

Iran Israel War Impact On Gas: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर भारत पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है. इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं. हार्मुज की खाड़ी में जहाजों की आवाजाही और रणनीतिक ठिकानों पर लगातार हो रहे हमलों के कारण भारत को होने वाली गैस सप्लाई प्रभावित हुई है. इसकी के कारण देश के कई शहरों में गैस किल्लत दिखाई देने लगी है. गैस किल्लत को देखते हुए कई राज्यों में कर्मिशयल गैस की सप्लाई पर फिलहाल रोक लगा दी है.

इन राज्यों में कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई रोकी

गैस किल्लत चलते देश के दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई को रोक दिया गया है. इन राज्यों में डिस्ट्रीब्यूटर्स को निर्देश जारी किए गए हैं कि, कमर्शियल गैस सिलेंडर केवल अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को ही उपलब्ध कराए जाएं. इसी के चलते होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन और अन्य व्यावसायिक संस्थानों को फिलहाल सिलेंडर नहीं दिए जा रहे हैं.

सरकार ने जारी किए ये निर्देश

सरकार ने रिफाइनरी और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि फिलहाल एलपीजी मुख्य रूप से घरेलू उपभोक्ताओं को ही दी जाए. इसी को ध्यान में रखते हुए इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियों से कहा गया है कि ये सुनिश्चित हो कि घरेलू गैस की आपूर्ति किसी भी स्थिति में प्रभावित ना हो.

घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग अवधि बढ़ाई

गैस किल्लत को देखते हुए कई राज्यों में घरेलू गैस की बुकिंग की अवधि को भी बढ़ा दिया गया है. इस अवधि को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है, जबकि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई लगभग पूरी तरह बंद हो गई है.

इन राज्यों में सबसे ज्यादा प्रभाव

कमर्शियल गैस सप्लाई ठप होने का सबसे ज्यादा प्रभाव मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता जैसे देश के बड़े शहरों में देखा जा रहा है. इन शहरों में होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने गैस की कमी को लेकर भारी चिंता जताई व्यक्त की है. उनका कहना है कि अगर जल्द सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो हजारों रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत आ सकती है.

ये भी पढ़ें: Heat Wave Alert Rajasthan: मार्च में ही आग उगल रहा सूरज, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular