Monday, March 16, 2026
Homeताजा खबरLok Sabha Election: 2024 चुनाव में बीजेपी बढ़ाएगी अपना कुनबा, पूर्व PM...

Lok Sabha Election: 2024 चुनाव में बीजेपी बढ़ाएगी अपना कुनबा, पूर्व PM की पार्टी से करेगी गठबंधन!

Lok Sabha Election जैसे-जैसे पास आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां भी जोर पकड़ रही हैं. एक ओर जहां गैर बीजेपी पार्टियों को साथ लाने की कोशिश की जा रही है तो वहीं भगवा पार्टी अपने कुनबे को और बढ़ाने में जुटी है. 

2024 Lok Sabha Election: 2024 लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां भी जोर पकड़ रही हैं. एक ओर जहां गैर बीजेपी पार्टियों को साथ लाने की कोशिश की जा रही है तो वहीं भगवा पार्टी अपने कुनबे को और बढ़ाने में जुटी है. इसी दिशा में वह कर्नाटक की अहम पार्टियों में से एक जनता दल सेक्युलर के साथ गठबंधन करने की तैयारी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, दोनों पार्टियां 2024 चुनाव के लिए एकसाथ आ सकती हैं. 

पूर्व पीएम देवेगौड़ा दे चुके हैं संकेत 

जेडीएस के सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ा ने मंगलवार को सवाल किया था कि क्या देश में कोई ऐसी पार्टी है जिसका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई संबंध नहीं है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी विरोधी मोर्चा बनाने की कोशिश के बारे में एक सवाल पर देवेगौड़ा ने कहा, मैं इस देश की राजनीति का विस्तार से विश्लेषण कर सकता हूं, लेकिन क्या फायदा? मुझे एक ऐसी पार्टी दिखाइए, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी से जुड़ी नहीं है. मुझे पूरे देश में एक पार्टी दिखाइए, तब मैं जवाब दूंगा. 

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular