Saturday, November 14, 2026
HomeBiharLand for Job Case में लालू परिवार को राहत, अदालत ने आरोप...

Land for Job Case में लालू परिवार को राहत, अदालत ने आरोप तय करने पर फैसला टाला, अब इस तारीख को अगली सुनवाई

Land for Job Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, उनके परिवार और अन्य आरोपियों से जुड़े जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में आरोप तय करने पर फैसला टाल दिया है। अदालत ने CBI को निर्देश दिया कि वह सभी आरोपियों की वर्तमान स्थिति की पुष्टि कर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करे।

Land for Job Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों से जुड़े जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में आरोप तय करने संबंधी अपना फैसला गुरुवार को टाल दिया.

8 दिसंबर को होगी मामले पर सुनवाई

विशेष सीबीआई न्यायाधीश विशाल गोगने ने CBI को निर्देश दिया कि वह मामले के आरोपियों की स्थिति की पुष्टि करने के बाद एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करे. मामले में 103 आरोपियों में से 4 की मौत हो चुकी है. न्यायाधीश गोगने ने विस्तृत सुनवाई के लिए मामले को 8 दिसंबर के लिए सूचीबद्ध किया.

सीबीआई ने लालू यादव, उनकी पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ कथित घोटाले के संबंध में आरोपपत्र दाखिल किए थे.

लालू परिवार पर क्या है आरोप ?

अभियोजन पक्ष का आरोप है कि 2004 से 2009 के बीच लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रेलवे के पश्चिम मध्य मंडल में ग्रुप-डी श्रेणी की नियुक्तियां की गईं और इसके बदले नियुक्ति पाने वाले लोगों ने राजद प्रमुख के परिवार या उनके सहयोगियों को भूखंड उपहार में दिए या हस्तांतरित किए थे. सीबीआई ने यह दावा भी किया है कि ये नियुक्तियां नियमों का उल्लंघन करते हुए की गईं.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: पुतिन के दौरे से पहले राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप, ‘हमें विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं दिया जाता’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image