Monday, February 23, 2026
HomePush NotificationKota में Delhi Mumbai Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी तेज...

Kota में Delhi Mumbai Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 युवकों की मौके पर मौत

Kota Accident: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई, जिससे कार सवार चार युवकों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Kota Accident News: कोटा में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर रविवार को भीषण हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी. हादसे में कार सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

ट्रक ड्राइवर को लिया हिरासत में

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची चेचट पुलिस ने कार सवार युवकों को मशक्कत कर बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया. चेचट थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह गोदारा के मुताबिक, हादसा रविवार दोपहर के समय हुआ. उन्होंने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी. ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है.

हादसे में मृतकों की हुई पहचान

हादसा रविवार दोपहर में चेचट थाना क्षेत्र के चेचट कस्बे में हुआ. मृतकों में 2 की पहचान कानपुर (यूपी) निवासी प्रांजुल चतुर्वेदी (26) और श्रेष्ठ बाजपेई के रूप में हुई है, जबकि अन्य दो की पहचान के पहचान के प्रयास जारी हैं. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सभी युवक उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर उत्तर प्रदेश लौट रहे थे.

ये भी पढ़ें: Pakistan-Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक पर भड़का तालिबान, बदला लेने की दे डाली धमकी, कहा-‘पाकिस्तान को देंगे करारा जवाब’

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular