India Lockdown Rumors: देश में लॉकडाउन को लेकर चल रही अफवाहों के बीच केंद्रीय किरेन रिजिजू का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने साफ किया कि देश में लॉकाडउन नहीं लगेगा. भारत सरकार ने स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में रखा हुआ है. घबराने की कोई जरूर नहीं है. साथ ही यह भी कहा कि स्थिति पर पीएम मोदी खुद नजर बनाए हुए हैं.
‘घबराने की जरूरी नहीं, हालात पूरी तरह नियंत्रण में’
रिजिजू ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने साफ कहा था कि पैनिक नहीं होना है. जमाखोरी करने वालों को चेतावनी दी है. भारत सरकार ने स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में रखा हुआ है. सर्वदलीय बैठक में विपक्षी सांसदों ने भी एक तरह से सरकार की सराहना की और यह भी भरोसा दिलाया कि वे सरकार के फैसलों का समर्थन करेंगे. राज्य सरकारों को जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है ताकि गैस और फ़्यूल की कोई कमी न हो.’
#WATCH दिल्ली: पेट्रोल, डीज़ल पर सरकार के एक्साइज़ ड्यूटी कम करने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "मैं इस मुश्किल समय में इतना बड़ा कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं…हमारे सांसद भी इस कदम का स्वागत करेंगे और आज जब संसद फिर से शुरू होगी तो… pic.twitter.com/M3BgtKOCmk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2026
लॉकडाउन का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं: पुरी
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. ऐसे समय में ज़रूरी है कि हम सभी शांत, ज़िम्मेदार और एकजुट रहें. इस तरह की स्थिति में अफवाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना और हानिकारक है.
The global situation remains in flux, and we are closely monitoring developments across energy, supply chains, and essential commodities on a real-time basis.
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) March 27, 2026
Under the leadership of Hon’ble PM @narendramodi Ji, all necessary steps are being taken to ensure uninterrupted…
‘हर चुनौती से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार’
हरदीप पुरी ने आगे लिखा कि वैश्विक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है, और हम ऊर्जा, सप्लाई चेन और ज़रूरी वस्तुओं से जुड़े हालात पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक चीज़ों की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे. हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं. भारत ने पहले भी वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अपनी मज़बूती दिखाई है, और आगे भी हम समय पर, सक्रिय और समन्वित तरीके से कदम उठाते रहेंगे.’
ये भी पढ़ें: ‘जंग के परिणाम कोरोना महामारी जैसे ही गंभीर’, पुतिन बोले-युद्ध लड़ रहे देशों को इसके असर का अंदाजा नहीं



