Thursday, May 28, 2026
HomeLatest NewsSabarimala Gold Theft Case : केरल उच्च न्यायालय ने गिरफ्तारी के खिलाफ...

Sabarimala Gold Theft Case : केरल उच्च न्यायालय ने गिरफ्तारी के खिलाफ पंकज भंडारी की याचिका खारिज की

केरल उच्च न्यायालय ने शबरिमला मंदिर से कथित सोना हेरफेर मामले में चेन्नई की कंपनी स्मार्ट क्रिएशन्स के सीईओ पंकज भंडारी की याचिका खारिज कर दी। याचिका में गिरफ्तारी को चुनौती और रिहाई की मांग की गई थी।

Sabarimala Gold Theft : कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को चेन्नई स्थित स्मार्ट क्रिएशन्स के सीईओ द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया, जहां शबरिमला के द्वारपालक (संरक्षक देवता) की मूर्तियों को सोने की परत चढ़ाने के लिए ले जाया जाता था। याचिका में भगवान अयप्पा मंदिर से कथित रूप से सोने की हेरफेर के मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी गई थी।

शबरिमला गोल्ड केस में हाईकोर्ट सख्त, गिरफ्तारी चुनौती ठुकराई

न्यायमूर्ति ए. बदरुद्दीन ने स्मार्ट क्रिएशन्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पंकज भंडारी की याचिका खारिज कर दी। इस याचिका में भंडारी ने हिरासत से रिहा किये जाने का भी अनुरोध किया था। विस्तृत आदेश अभी उपलब्ध नहीं हुआ है। द्वारपालक मूर्तियों और श्रीकोविल (गर्भगृह) के दरवाजों से कथित तौर पर सोने की चोरी की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दावा किया है कि भंडारी और बल्लारी स्थित जौहरी गोवर्धन रोड्डम ने शबरिमला मंदिर की कलाकृतियों से सोना चुराने की साजिश में मुख्य भूमिका निभाई थी।

एसआईटी ने आरोप लगाया था कि भंडारी और रोड्डम ने मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी के साथ मिलकर उस सोने की चोरी की साजिश रची थी, जिसे उन्हें इलेक्ट्रोप्लेटिंग के काम के लिए सौंपा गया था।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image