Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentक्रू मूवी में करीना, तब्बू और कृति सेनन का फर्स्ट लुक पोस्टर...

क्रू मूवी में करीना, तब्बू और कृति सेनन का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी,इस तारीख को होगी रिलीज

मुंबई,अभिनेत्री करीना कपूर और तब्बू, कृति सेनन अभिनीत ‘क्रू’ मूवी रिलीज होने के लिए तैयार है.शुक्रवार को फिल्म निर्माताओं ने इसकी घोषणा की.यह फिल्म राजेश कृष्णन के निर्देशन में बनी है,वहीं इस फिल्म को एकता कपूर और रिया कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं.ये फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फिल्म निर्माताओं ने एयर होस्टेस के रूप में करीना, तब्बू और कृति सेनन का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया है.तीनों अभिनेत्रियां रेड कलर की अपनी फ्लाइट अटेंडेंट वर्दी पहने बहुत की खूबसूरत दिख रही हैं. वहीं कॉमेडियन अभिनेता कपिल शर्मा फिल्म में एक विशेष भूमिका में नजर आएंगे.एकता और रिया के बीच ”क्रू” तीसरी साझेदारी है.इससे पहले 2018 में निर्मित ‘वीरे दी वेडिंग’ और पिछले साल की कॉमेडी फिल्म ”थैंक्यू” में भी दोनों साथ आए थे.

आपको बता दे कि कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ ने भी ”क्रू” फिल्म में भूमिका निभाई है.इस फिल्म में एयरलाइन इंडस्ट्री के संघर्ष और कठिनाइयों को पेश करने की कोशिश की गई है और मूवी दर्शकों को एक रोमांचक यात्रा पर ले जाने का वादा करती है.बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image