Saturday, November 14, 2026
HomeLatest Newsकुमार विश्वास की पत्नी से ACB ने RPSC ऑफिस में की पूछताछ,EO...

कुमार विश्वास की पत्नी से ACB ने RPSC ऑफिस में की पूछताछ,EO भर्ती में मंजू शर्मा के नाम पर मांगी गई थी घूस

अजमेर, EO भर्ती मामले में ACB की पूछताछ लगातार जारी है. मंगलवार को पूर्व चीफ सेक्रेटरी निरंजन आर्य की पत्नी संगीता आर्य से पूछताछ की गई.वहीं बुधवार को एसीबी टीम ACB के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्थान लोक सेवा आयोग के ऑफिस पहुंची.जहां RPSC सदस्य कुमार विश्वास की पत्नी डॉ. मंजू शर्मा से करीब 2 घंटे पूछताछ की गई.EO भर्ती में पैसे लेकर अधिकारी बनाने के मामले में ACB कर रही पूछताछ.

क्या है मामला ?

दरअसल एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को शिकायत मिली थी कि 8 महीने पहले EO भर्ती के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी.कुल 40 लाख रुपए मांगे गए थे. ACB की जांच में 25 लाख में डील फाइनल होना सामने आया था.मामले में जयपुर ACB और सीकर की टीम ने गोपाल केसावत सहित 4 दलालों को 18.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था.आपको बता दें कि मंगलवार को ACB ने मामले में पूर्व CS की पत्नी संगीता आर्य से भी पूछताछ की थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image