Tuesday, October 27, 2026
HomeLatest Newsकेजरीवाल, मान से मिलने अचानक पंजाब क्यों आ रहीं हैं ममता बनर्जी...

केजरीवाल, मान से मिलने अचानक पंजाब क्यों आ रहीं हैं ममता बनर्जी ?,यह है प्लान

कोलकाता, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 21 फरवरी को पंजाब का दौरा कर सकती हैं और दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री क्रमश : अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान से मुलाकात कर सकती हैं। एक आधिकारिक सूत्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी.माना जा रहा है ममता बनर्जी आम आदमी के साथ गठबंधन को लेकर कुछ बड़ा सोच रही हैं.

एक सीनियर अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 21 फरवरी को पंजाब आने की संभावना है। अपने दौरे के दौरान वह अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इस दौरान उनकी दिल्ली के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री से मुलाकात की काफी संभावना है।

दरअसल आगामी लोकसभा चुनाव और विपक्षी गठबंधन बनाने की पृष्ठभूमि में ममता बनर्जी की आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की पंजाब की संभावित यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब किसान अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए कानून बनाने की मांग कर रहे हैं. ममता बनर्जी पहले ही किसानों को अपना समर्थन दे चुकी हैं और किसानों पर हुए उस हमले की निंदा कर चुकी हैं जब वे नई दिल्ली तक मार्च करने की कोशिश कर रहे थे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image