Friday, June 5, 2026
HomeLatest Newsसोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनीता बिश्नोई की अब कैसी है तबीयत, डॉक्टरों ने...

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनीता बिश्नोई की अब कैसी है तबीयत, डॉक्टरों ने दिया बड़ा अपडेट

Anita Bishnoi News: जोधपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनीता बिश्नोई की हालत में सुधार हुआ है और दो दिन बाद उन्हें होश आ गया है. मथुरा दास माथुर अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार वह अब खतरे से बाहर हैं। कथित तौर पर सोशल मीडिया ट्रोलिंग और आपत्तिजनक टिप्पणियों से परेशान होकर उन्होंने 3 जून को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था।

Anita Bishnoi News: जोधपुर। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनीता बिश्नोई की तबीयत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. अब 2 दिन बाद उन्हें होश आ गया है. जोधपुर के मथुरादास माथुर (MDM)अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरो ने बताया की उनकी स्थिति पहले से काफी बेहतर है. सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने 3 जून को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था. इसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी.

क्या बोले MDM अस्पताल के अधीक्षक ?

एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि जब अनीता को अस्पताल लाया गया था, तब उनकी हालत बेहद गंभीर थी. तत्काल उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया. लगातार निगरानी और इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार आया गया है और अब वे पूरी तरह खतरे से बाहर हैं.

ट्रोलिंग से परेशान होकर की थी जान देने की कोशिश

जानकारी के अनुसार, अनीता बिश्नोई सोशल मीडिया पर राजस्थान की संस्कृति, सामाजिक जागरूकता और विभिन्न सामाजिक मुद्दों से जुड़े वीडियो बनाती हैं. हाल ही में महिलाओं के पहनावे से संबंधित एक वीडियो पोस्ट करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. इसके बाद लगातार हो रही आलोचना और आपत्तिजनक टिप्पणियों ने उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित किया.

पति ने बताई थी ट्रोलिंग की बात

अनीता के पति दीनाराम ने बताया कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स और कथित इन्फ्लुएंसर्स लगातार उनकी पत्नी को निशाना बना रहे थे। उनके अनुसार, अनीता को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अभद्र टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा था। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से अपमानजनक संदेश और धमकियां भी भेजीं, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गई थीं.

परिवार ने किसी के खिलाफ नहीं दर्ज कराया मामला

दीनाराम का आरोप है कि लगातार हो रही ट्रोलिंग और व्यक्तिगत हमलों के कारण अनीता पर मानसिक दबाव बढ़ता गया. इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया. हालांकि घटना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई, लेकिन परिवार की ओर से फिलहाल किसी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

बढ़ती ट्रोलिंग का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है. विशेषज्ञों का मानना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर की जाने वाली नकारात्मक टिप्पणियां और व्यक्तिगत हमले कई बार लोगों को गहरे मानसिक तनाव में धकेल सकते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग और डिजिटल व्यवहार में संवेदनशीलता बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें: विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘ग्रीन एंड क्लीन मैराथन’ का आयोजन, 1000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image