Tuesday, March 10, 2026
Homeताजा खबरजम्मू कश्मीर में कई जगहों पर एनआईए की छापेमारी, म्यांमा का नागरिक...

जम्मू कश्मीर में कई जगहों पर एनआईए की छापेमारी, म्यांमा का नागरिक पकड़ा गया

जम्मू। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के जम्मू और सांबा जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की और म्यांमा से आए एक रोहिंग्या मुसलमान को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि छापेमारी म्यांमा से आए प्रवासियों की झुग्गियों तक ही सीमित थी और पासपोर्ट अधिनियम के उल्लंघन और मानव तस्करी से संबंधित एक मामले की जांच के संबंध में की गई थी।

अधिकारी ने बताया कि जफर आलम को देर रात करीब दो बजे जम्मू के बठिंडी इलाके में उसके अस्थायी आवास से गिरफ्तार किया गया।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular