Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsJD Vance India Visit: अमेरिका के उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार...

JD Vance India Visit: अमेरिका के उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत यात्रा पर आएंगे जेडी वेंस, पत्नी उषा भी होंगी साथ

JD Vance India Visit: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस महीने के अंत में अपनी पत्नी उषा वेंस के साथ पहली बार भारत यात्रा पर आएंगे। उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी दूसरी विदेश यात्रा होगी। उषा वेंस, जिनके माता-पिता 1970 के दशक में भारत से अमेरिका गए थे, पहली बार अपने पैतृक देश आएंगी।

JD Vance India Visit: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के इस महीने के अंत में भारत की यात्रा करने की संभावना है. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. अमेरिकी समाचार पत्र ‘पोलिटिको’ की एक रिपोर्ट में कहा गया है, ” वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस के साथ इस महीने के अंत में भारत की यात्रा करेंगे. उपराष्ट्रपति के रूप में वेंस की यह दूसरी विदेश यात्रा होगी. इससे पहले जेडी वेंस अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत पिछले महीने फ्रांस और जर्मनी गए थे.

बता दें कि जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस के माता-पिता कृष चिलुकुरी और लक्ष्मी चिलुकुरी 1970 के दशक के अंत में भारत से अमेरिका आए थे. उषा वेंस देश की द्वितीय महिला के रूप में पहली बार अपने पैतृक देश की यात्रा करेंगी.

उषा और जेडी की मुलाकात येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी. उषा एक वकील हैं. उन्होंने येल विश्वविद्यालय से स्नातक और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है.

इस खबर को भी पढ़ें: Rajasthan Weather Update: राजस्थान में झुलसाने लगी गर्मी, बाड़मेर और जालोर में तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image