Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentJawan in Japan: शाहरुख खान ने 'जवान' देखने वाले जापान के फैंस...

Jawan in Japan: शाहरुख खान ने ‘जवान’ देखने वाले जापान के फैंस का जताया आभार, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

नई दिल्ली, अभिनेता शाहरुख खान ने जापान में अपने प्रशंसकों का ‘जवान’ फिल्म देखने के लिए रविवार को आभार व्यक्त किया. यह फिल्म द्वीप देश में 29 नवंबर को रिलीज हुई थी. एटली द्वारा निर्देशित यह थ्रिलर फिल्म सितंबर 2023 में रिलीज हुई थी और इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1,100 करोड़ रुपये (सकल) से अधिक की कमाई की.

शाहरुख ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शाहरुख के प्रशंसकों के एक पेज पर जापान के एक सिनेमा हॉल में प्रदर्शित इस फिल्म के पोस्टर का वीडियो साझा किया गया जिसके जवाब में अभिनेता ने कहा, ‘जापान में ‘जवान’ को मिल रहे प्यार के बारे में पढ़ रहा हूं. आप सभी का धन्यवाद और उम्मीद करता हूं कि आप अपने अद्भुत देश में इस फिल्म का आनंद लेंगे.’

जवान देखने वालों का शाहरुख ने जताया आभार

शाहरुख ने ‘पोस्ट’ में लिखा, ‘हमने भारत से इसे दुनिया के लिए बनाया है. और हमें खुशी है कि इसका आनंद हर जगह लिया जा रहा है. जापान में इसे देखने वाले सभी लोगों को मेरा प्यार और धन्यवाद.’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image