Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaJammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में पुलिस को बड़ी कामयाबी, पुंछ में 2...

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में पुलिस को बड़ी कामयाबी, पुंछ में 2 आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अधिकारियों के मुताबिक, आजमाबाद में की गई छापेमारी के दौरान दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आजमाबाद निवासी तारिक शेख और चंबर गांव निवासी रियाज अहमद के रूप में हुई है।

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. जहां पुलिस ने 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार बरामद किए हैं. अधिकारियों ने बताया कि आजमाबाद में इस छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया गया है.

पुलिस ने हथियार और गोला बारूद किए बरामद

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान आजमाबाद निवासी तारिक शेख और चंबर गांव निवासी रियाज अहमद को हिरासत में लिया गया और उनसे की गई पूछताछ के आधार पर 2 राइफल एवं गोला-बारूद बरामद किए गए.

तारिक शेख और रियाज अहमद गिरफ्तार

पुलिस ने आजमाबाद में शेख के घर पर छापा मारा और उसे उसके साथी अहमद के साथ गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस दल ने जलियां गांव स्थित शेख के किराए के मकान पर छापा मारा और हथियार बरामद किए.

ये भी पढ़ें: Chamoli Heavy Rain: चमोली में भारी बारिश के कारण आई बाढ़, ज्योतिर्मठ-मलारी राजमार्ग पर पुल बहा, दर्जन गांवों का संपर्क टूटा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular