Saturday, May 16, 2026
HomePush NotificationSheetla Mata Mela 2026: दो दिवसीय शीतला माता मेले में दो लाख...

Sheetla Mata Mela 2026: दो दिवसीय शीतला माता मेले में दो लाख श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, श्रद्धालुओं ने माता से परिवार की खुशहाली की मांगी मन्नतें

शीतला माता मंदिर में आयोजित दो दिवसीय शीतला माता मेले में करीब दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की। मेले में एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों और झूलों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने करीब 300-400 पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की। मेले का समापन बुधवार देर शाम शांतिपूर्वक हुआ।

रिपोर्टर : मनोज अवस्थी

Sheetla Mata Mela 2026: जयपुर। चाकसू स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार से दो दिवसीय मेले का आयोजन संपन्न हुआ। इस मेले में लगभग दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में धाक लगाई और अपने-अपने परिवार की खुशहाली की मन्नतें मांगी। मंगलवार से शुरु हुए इस मेले का समापन बुधवार देर शाम को हुआ। मंदिर समिति के कल्याणमल प्रजापति ने बताया कि शील की डूंगरी स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को मेले का शुभारंभ हुआ और धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की भीड़ आती गई, जो बुधवार देर रात तक जारी रही। मंगलवार देर रात 12 बजे के बाद शीतला माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाया गया। बताया जा रहा है कि इस बार दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शीतला माता के दर्शन किए । लेकिन इस बाद मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ कुछ कम रहीं।

मेले में 1 हजार से अधिक छोटी बड़ी दुकाने सजी

मंदिर कमेटी के सूरज प्रजापति ने बताया कि इस बार भी शीतला माता के मेले में बच्चों व बड़ों के लिए 10 से 15 चकरी वाले झूले लगाए गए। जिसमें श्रद्धालुओं ने अपने परिवार के साथ काफी मनोरंजन किया। इस बार इस मेले में पिछले साल की भांति खिलौने,मिठाई,मनिहारी, मिट्टी के बर्तन, सौदर्य प्रसाधन की समेंत करीब 1 हजार से अधिक छोटी-बड़ी दुकाने लगाई गई। बताया जा रहा है कि इस ऐतिहासिक मेले के ठीक एक महीने बाद अप्रैल माह में बुढ़ा बास्योडा मेले का आयोजन भी किया जाता है। इस मेले में विशेष रुप से महिलाएं और गृहणियां आती है। यहां महिलाओं से संबंधित प्रसाधन सामग्री और मिट्टी के बर्तन मुख्य आकर्षण का केंद्र होते हैं।

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम

शीतला माता मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रण करने के लिए भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। इस वर्ष मेले के लिए लगभग 300 से 400 पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात किया गया । सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा विशेष रूप से चाकसू एसीपी भवानी सिंह शेखावत और स्थानीय थानों के प्रभारियों को सौंपा गया । मेले की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की गई। इसी के साथ पुलिस मित्र और वालंटियर्स ने भी पुलिस का काफी सहयोग किया। मेले में आने वाले वाहनों के लिए अलग से पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं ताकि नेशनल हाईवे और मंदिर मार्ग पर जाम की स्थिति न बने। दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में अलग-अलग सेक्टर बनाकर सुरक्षा घेरा तैयार किया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular