Jaipur Accident News: राजधानी जयपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवती की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सोमवार रात उस समय हुआ जब युवती बाइक टैक्सी से अपने घर लौट रही थी. हादसा गोपालपुरा पुलिया के पास हुआ.
सड़क पर गिरने के बाद ट्रक ने कुचला
पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार रात उस समय हुआ जब युवती बाइक टैक्सी से मालवीय नगर जा रही थी. तभी गोपालपुरा पुलिया के पास बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया और युवती सड़क पर गिर गई. तभी पीछे से आ रहे गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने युवती को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
नागालैंड की रहने वाली थी युवती
पुलिस के मुताबिक, यवती की पहचान नागालैंड की निवासी लीगा जिमो के तौर पर हुई है. वह पिछले 2 साल से मालवीय नगर में किराए के मकान में रह रही थी और एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी. रात करीब 10 बजे वह बाइक टैक्सी से सिंधीकैंप से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान ये हादसा हो गया.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दुर्घटनास्थल पर मौका मुआयना करवाया और शव को कब्जे में लेकर SMS अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: LPG Gas Crisis: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर, देश के कई राज्यों में गहराया LPG गैस का संकट, रुकी कमर्शियल सप्लाई




