Monday, February 23, 2026
HomeCrime NewsJaipur Crime News: 8 दिन बाद भी नहीं लगा लुटेरों का कोई...

Jaipur Crime News: 8 दिन बाद भी नहीं लगा लुटेरों का कोई सुराग, अज्ञात बदमाशों ने ज्वैलर से लूटा था 50 ग्राम सोना और 7 किलो चांदी

Jaipur Crime News: जयपुर के प्रताप नगर इलाके में 14 फरवरी को ज्वैलर रामनिवास सैनी से 50 ग्राम सोना और 7 किलो चांदी लूटने वाले बदमाशों का 8 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। स्विफ्ट कार से आए तीन आरोपियों ने रास्ता रोककर हमला कर वारदात को दिया था अंजाम।

रिपोर्टर : मनोज अवस्थी

Jaipur Crime News: जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में गत 14 फरवरी को ज्वैलर से साथ हुई लूट के मामले में पुलिस के हाथ 8 दिन बाद भी खाली नजर आ रहे है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया था और पूछताछ की। लेकिन पुलिस के हाथ कोई पुख्ता जानकारी नहीं लगी।

गौरतलब है कि गत 14 फरवरी की रात को 8 बजे RUHS के पास श्योपुर निवासी रामनिवास सैनी कार से घर जा रहे थे,इसी दौरान स्विफ्ट कार में आए कुछ बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और 3 शातिर बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला किया। इस पूरी घटना का 70 मीटर दूरी खड़े एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया.

राहगीरों ने भी नहीं की मदद

इस वारदात में 32 सेकंड के इस वीडियो में वारदात साफ दिखाई दे रही है। एक बदमाश ज्वैलर्स की कार के आगे के शीशे पर डंडे बरसाता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा डिग्गी खोलकर सामान निकाल रहा है। तीसरा निगरानी कर रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के दौरान वहां से एक बाइक, 4 कार और एक ऑटो गुजरा, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं रुका।

फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही आरोपियों की पहचान

वारदात को लेकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। हालांकि 7 दिन बीतने के बावजूद मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों ने त्वरित गिरफ्तारी और गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस छानबीन में सामने आया है कि कार सवार बदमाशों ने 2 दिन इलाके की रैकी की थी। भागने का खाली रूट भी चुन लिया था, ताकि कोई पीछा करें तो भी आसानी से फरार हो जाए। वारदात के अक्षयपात्र क्षेत्र से होते हुए रिंग रोड की ओर गए और गायब हो गए।

ये भी पढ़ें: AGTF ने 15 हजार के इनामी तस्कर को दबोचा, 3 साल से चल रहा था फरार

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular