Monday, September 21, 2026
HomeLatest Newsजयपुर मेयर चुनाव में चार चेहरे मैदान में, 22 सितंबर को साफ...

जयपुर मेयर चुनाव में चार चेहरे मैदान में, 22 सितंबर को साफ होगी तस्वीर, 25 को होगा मतदान

जयपुर नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है। 21 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच में चारों प्रत्याशियों के आवेदन वैध पाए गए।

जयपुर नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है। 21 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच में चारों प्रत्याशियों के आवेदन वैध पाए गए। भाजपा की ओर से सुनील कोठारी और कांग्रेस की ओर से सुनीता महावर मैदान में हैं। इनके अलावा सुनीता मेठी और दशरथ अटल ने भी नामांकन दाखिल किया है।

कांग्रेस की ओर से सुनीता महावर को अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सुनीता मेठी और दशरथ अटल के नामांकन को निर्दलीय प्रत्याशियों के तौर पर माना गया है।

अब सभी की नजर 22 सितंबर पर है। प्रत्याशी दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस ले सकते हैं। नाम वापसी के बाद ही मेयर चुनाव की अंतिम तस्वीर स्पष्ट होगी।अगर मुकाबला बरकरार रहता है तो 25 सितंबर को जयपुर नगर निगम मुख्यालय, लालकोठी में मतदान होगा। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कराया जाएगा और इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

एक नजर में
भाजपा: सुनील कोठारी
कांग्रेस: सुनीता महावर
निर्दलीय: सुनीता मेठी, दशरथ अटल
नाम वापसी: 22 सितंबर, दोपहर 3 बजे तक
मतदान: 25 सितंबर, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मतगणना: मतदान के बाद

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image