Jaipur Murder News: राजधानी जयपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पिता ने अपनी ही मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने कैंची से बच्ची का गला काटकर उसकी जान ले ली और बाद में शव को कंबल में छुपा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की।
कैंची से वार फिर फंदा लगाने की कोशिश
पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी पिता ने पहले अपने गले पर कैंची से वार किया और फिर फंदे पर लटककर जान देने का प्रयास किया। हालांकि
उसकी जान बच गई. घटना की सूचना मिलने पर मालपुरा गेट थाना पुलिस पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया। पुलिस ने आरोपी पिता को 12 फरवरी की रात गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि वारदात के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
घर लौटने की बात पर पत्नी से हुआ था झगड़ा
बताया जा रहा है कि लगभग 6 दिन पहले सादाब पत्नी और बेटी के साथ ससुराल गया था. और घर लौटन की बात पर सादाब और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हो गया. उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसका गला दबाने की कोशिश की. इस दौरान रुकसार के भाई सोहिल ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया.
झगड़ें के बाद बेटी की गला काटकर हत्या
सोहिल के बीच बचाव करने और धक्का देने से नाराज सादाब ने सोहिल पर भी हमला कर दिया. झगड़ा इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों को बीच-बचाव करना पड़ा. उसके बाद सादाब ने बेटी सहनाज को छीन लिया. और कमरे में ले जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर बेटी का गला काट दिया. हत्या करने के बाद उसे कंबल में लपेटकर रख दिया. खुद भी अपनी जान देने की कोशिश की.




