Sunday, February 8, 2026
HomePush NotificationJaipur के बिजनेसमैन की Road Accident में मौत, ट्रेलर से टकराई कार,...

Jaipur के बिजनेसमैन की Road Accident में मौत, ट्रेलर से टकराई कार, 6 फरवरी को ही हुई थी सगाई

Jaipur Businessman Death in Accident: जयपुर के युवा बिजनेसमैन नागेंद्र सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना ब्यावर-भीलवाड़ा हाईवे पर मांडल क्षेत्र में कार और ट्रेलर की टक्कर से हुई। उनकी सगाई 6 फरवरी को ही हुई थी। वे सोलर एनर्जी व्यवसाय से जुड़े थे।

Jaipur Businessman Death in Accident: जयपुर के बिजनेसमैन की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा ब्यावर-भीलवाड़ा नेशनल हाईवे (NH-158) पर हुआ. जहां कार और ट्रोले की टक्कर में युवा नागेंद्र सिंह की मौत हो गई. हादसा 7 फरवरी( शनिवार) की रात 2 बजे मांडल इलाके में हरिपुरा चौराहे के पास हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शव बुरी तरह से फंस गया. करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका.

6 फरवरी को हुई थी सगाई.

नागेंद्र सिंह की 6 फरवरी को ही सगाई हुई थी. वह नागौर जिले के मकराना के गांव रायतलिया के रहने वाले थे. उनका परिवार जयपुर के मालवीया नगर में रहता है. नागेंद्र सोलर एनर्जी के बिजनेस से जुड़े थे. उन्होंने भीलवाड़ा में किराए की जमीन पर कई सोलर प्लांट लगाए थे. इसी की वजह से वो आए दिन जयपुर से भीलवाड़ा आते जाते रहते थे.

शादी समारोह से लौटते समय हादसा

हादसा उस समय हुआ जब नागेंद्र सिंह चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में शामिल होकर भीलवाड़ा की ओर लौट रहे थे. पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान उनकी कार की टक्कर सामने से आ रहे ट्रेलर से हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे की सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने नागेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. हादसे के बाद कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई. फिर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया.

मांडल थाना प्रभारी रोहिताश्व यादव के मुताबिक, प्रारंभिक तौर पर हादसे की पीछे मुख्य वजह कम विजिबिलिटी और तेज रफ्तार को माना जा रहा है. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है. और ड्राइवर से पूछताछ में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: Jaisalmer Train Fire: स्वर्णनगरी एक्सप्रेस के एक कोच के नीचे आग लगने से हड़कंप, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular