Iran Israel War: ईरान से जंग के बीच इजराइली सेना के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर ने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक में सैनिकों की कमी को लेकर चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते युद्ध के दबाव और सैनिकों की कमी के कारण इजराइली सेना अंदर से कमजोर हो सकती है. जनरल जमीर ने मंत्रियों से कहा,’मैं आपके सामने 10 बड़े खतरों की बात उठा रहा हूं. मौजूदा हालात में सेना की तैयारियों पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है.’
IDF प्रमुख ने कही ये बात
टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली रक्षा बल के प्रमुख एयाल जमीर ने कहा कि भर्ती कानून, रिजर्व ड्यूटी कानून और अनिवार्य सैन्य सेवा बढ़ाने से जुड़े कानून जल्द से जल्द लागू किए जाने चाहिए. अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो सेना सामान्य कामकाज भी नहीं संभाल पाएगी और रिजर्व सिस्टम भी टूट सकता है.’
कई मोर्चों पर जंग लड़ रहा इजराइल
हाल में ईरान और लेबनान के खिलाफ बढ़ते संघर्ष के कारण सेना के सामने कई मोर्चे एक साथ खुल गए हैं, जिससे दबाव और चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. दरअसल इजरायली रक्षा बल में हरेदी (अतिरूढ़िवादी यहूदी) समुदाय की भर्ती बढ़ाने को लेकर अब तक कोई ठोस कानून नहीं बनाया गया है। इसी वजह से देश में हजारों लोग अनिवार्य सैन्य सेवा से छूट पा रहे हैं, जिससे सेना पर दबाव और बढ़ रहा है.
सैनिकों की कमी का कई बार उठा चुके मुद्दा
IDF चीफ ने जनवरी के महीने में भी पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा. जिसमें उन्होंने सैनिकों की कमी का मुद्दा उठाया और कहा था कि सैनिकों की कमी जल्द ही सेना की क्षमता को प्रभावित कर सकती है. गाजा जंग शुरू होने के बाद से समस्या और ज्यादा गंभीर हो गई है. अक्टूबर 2023 में हुए हमलों के बाद से सेना लगातार संसद को बता रही है कि करीब 12 हजार सैनिकों की कमी है.
ये भी पढ़ें: India Lockdown Rumors: क्या भारत में लगेगा लॉकडाउन ? अफवाहों के बीच किरेन रिजिजू ने बताई सच्चाई



