Friday, April 10, 2026
HomePush Notificationपाकिस्तान के रक्षा मंत्री के कैंसर वाले बयान पर आग बबूला हुआ...

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के कैंसर वाले बयान पर आग बबूला हुआ इजरायल, पीएम नेतन्याहू बोले- बर्दाश्त नहीं करूंगा

Iran US Ceasefire Update: इजराइल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के विवादित बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है। पीएम नेतन्याहू ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Iran US Ceasefire Update: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की टिप्पणियों पर इजराइल ने गहरी नाराजगी जताई है और पाकिस्तान के तटस्थ मध्यस्थ के रूप में भूमिका पर भी संदेह जताया है. इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार शाम ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का इजराइल के विनाश का आह्वान बेहद आपत्तिजनक है. यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी प्रकार से बर्दाश्त किया जा सके, खासकर ऐसी सरकार से जो शांति के लिए स्वयं के एक निष्पक्ष मध्यस्थ होने का दावा करती है.’

इजरायल को बताया मानवता के लिए अभिशाप

अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के अस्थायी युद्धविराम में मध्यस्थता करने का श्रेय पाकिस्तान को दिया जाता है और वह सप्ताहांत में शांति वार्ता की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है. हालांकि, आसिफ ने सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’ में इजराइल को बुरा और मानवता के लिए अभिशाप बताया.

आसिफ ने इजराइल को बताया कैंसर

आसिफ ने यह भी कहा, इस्लामाबाद में शांति वार्ता जारी है जबकि लेबनान में नरसंहार किया जा रहा है.’उन्होंने कहा, ‘निर्दोष नागरिकों को इजराइल द्वारा मारा जा रहा है, पहले गाजा, फिर ईरान और अब लेबनान में रक्तपात बेरोकटोक जारी है. उन्होंने कहा, ‘मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों ने यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाने के लिए फिलिस्तीनी जमीन पर इस कैंसर जैसे देश को बनाया, वे नरक में जलें.’

इजराइल के विदेश मंत्री ने की आसिफ के बयानों की निंदा

इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सआर ने भी आसिफ की टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा, ‘शांति में मध्यस्थता का दावा करने वाली सरकार की ओर से यह खुला यहूदी-विरोधी और घोर मिथ्या आरोप है.’ सआर ने कहा, ‘इजराइल उन आतंकवादियों के खिलाफ अपनी रक्षा करेगा जो उसके विनाश की कसम खाते हैं.’

ये भी पढ़ें: पत्नी ने 1 लाख की सुपारी देकर कराई पति की हत्या, धार में कारोबारी की हत्या का पुलिस ने खोला राज


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular