Monday, March 30, 2026
HomePush NotificationDonald Trump On Iran Oil: 'ईरान के तेल को अपने कब्जे में...

Donald Trump On Iran Oil: ‘ईरान के तेल को अपने कब्जे में लेना चाहता हूं’, आखिरकार ट्रंप ने जाहिर कर दिए अपने इरादे , Iran vs USA

Donald Trump On Iran Oil: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की नजर ईरान के तेल भंडारों पर है और वह खार्ग द्वीप पर कब्जे का विकल्प भी देख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वहां की रक्षा व्यवस्था कमजोर है और अमेरिका आसानी से नियंत्रण हासिल कर सकता है।

Donald Trump On Iran Oil: ईरान से जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलकर अपनी मंशा जाहिर कर दी है. ट्रंप ने साफ-साफ कहा है कि अमेरिका की नजर ईरान के तेल भंडारों पर है. और अमेरिकी बल फारस की खाड़ी में स्थित ईरान के प्रमुख तेल क्षेत्र खार्ग द्वीप को आसानी से अपने नियंत्रण में ले सकते हैं.

मेरी पसंदीदा चीज ईरान का तेल लेना है: ट्रंप

ट्रंप ने फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा’ सच कहूं तो, मेरी पसंदीदा चीज ईरान का तेल लेना है. हो सकता है कि हम खार्ग द्वीप पर कब्जा कर लें, हो सकता है कि हम ऐसे न भी करें. हमारे पास कई विकल्प हैं. इसका मतलब यह भी होगा कि हमें कुछ समय के लिए वहां (खार्ग द्वीप पर) रहना होगा.’ ट्रंप ने वहां ईरान की रक्षा व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि उनके पास कोई रक्षा व्यवस्था है. हम इसे बहुत आसानी से अपने कब्जे में ले सकते हैं.’

ईरान ने दी अरब देशों पर जमीनी आक्रमण की धमकी

अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए थे. ईरान ने धमकी दी है कि अगर अमेरिकी सेना उसकी धरती पर कदम रखती है तो वह खाड़ी के अरब देशों पर जमीनी आक्रमण करेगा और नए हमले करेगा.

जमीनी ऑपरेशन की तैयारी में अमेरिका

बता दें कि अब तक कई मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी सामने आई है कि अमेरिका ईरान पर जमीनी आक्रमण की तैयारी कर रहा है. हाल ही में USS त्रिपोली पर सवार होकर 3500 मरीन सैनिक क्षेत्र में पहुंच गए हैं. उनके साथ बड़े पैमाने पर लड़ाकू विमान और हथियार भी भेजे गए हैं. इससे स्पष्ट है कि अमेरिका किसी भी संभावित स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहता है.

ये भी पढ़ें: Jaipur News: शराब की दुकान पर मचा बवाल, लोगों ने स्कूटी को किया आग के हवाले, स्कॉर्पियो में की तोड़फोड़


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular