Iran Israel War: ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध में हर दिन गुजरने के साथ तनाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच सोमवार को ईरान और हिजबुल्लाह ने एक साथ मिलकर इजराइल पर मिसाइल, ड्रोन और रोकेट से ताबड़तोड़ हमले किए. इसके बाद इजराइल के उत्तरी शहर हाइफा में ऑयल रिफाइनरी में आग लग गई.
हमले के बाद रिफाइनरी के पेट्रोल टैंक में आग
हमले के बाद रिफाइनरी परिसर में एक पेट्रोल टैंक में आग लग गई, आग इतनी भीषण थी कि आसमान में काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर से नजर आ रहा था. अभी तक यह साफ नहीं है कि आग मिसाइल हमले से लगी या किसी मलबे के गिरने से. एहतियात के तौर पर स्थानीय प्रशासन ने लोगों को घरों की खिड़कियां बंद रखने और बाहर न निकलने की सलाह दी गई थी.
ईरान का दावा-डिफेंस सिस्टम किया ध्वस्त
इजराइल का दावा है कि हमले के बाद भी तेल उत्पादन ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ है, वहीं ईरान ने दावा किया है कि उसके हमले के कारण इजराइल की चार-परत वाला डिफेंस सिस्टम ध्वस्त हो गया है. आयरन डोम और एरो डिफेंस सिस्टम जैसी इजराइली डिफेंस सिस्टम उसकी मल्टी-वॉरहेड मिसाइलों के सामने अप्रभावी रही.
इजराइल में केवल 2 ही रिफाइनरी
बता दें कि इजराइल में केवल 2 ही रिफाइनरियां हैं और यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब इजराइल ने ईरान के साउथ पार्स प्राकृतिक गैस क्षेत्र और अन्य पेट्रोकेमिकल स्थलों पर हमले किए हैं. घटनास्थल का वीडियो भी सामने आया है जिसमें रिफाइनरी में आग की लपटें और धुआं निकलता दिखाई दे रहा है.
הירי מאיראן ולבנון: שריפה פרצה בבתי הזיקוק בחיפה בעקבות נפילה@rubih67
— כאן חדשות (@kann_news) March 30, 2026
צילום: תומר נגלי pic.twitter.com/HHWYCUNPDm
ये भी पढ़ें: Iran War:’ अमेरिका जल्द ही अपने मकसद में सफल होने वाला है’, मार्को रुबियो का दावा



