Saturday, June 20, 2026
HomeLatest Newsलेबनान पर इजराइली हमलों में 16 की मौत पर भड़का ईरान, फिर...

लेबनान पर इजराइली हमलों में 16 की मौत पर भड़का ईरान, फिर बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

Strait Of Hormuz Closed Again: लेबनान में इजराइली हवाई हमलों में 16 लोगों की मौत के बाद ईरान ने एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने की घोषणा की है। ईरान ने इजराइल पर युद्धविराम की भावना का उल्लंघन करने और अमेरिका पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।

Strait Of Hormuz Closed Again: अमेरिका से शांति समझौते के बावजूद लेबनान पर लगातार जारी इजराइली हमले से नाराज ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद करने का ऐलान किया है. ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने शनिवार को घोषणा की कि होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा बंद कर दिया गया है. ईरान ने इस फैसले के पीछे लेबनान में जारी इजराइली सैन्य हमलों और अमेरिका पर युद्ध समाप्ति से जुड़े वादों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है.

ईरानी सैन्य कमान ने कही ये बात

सरकारी टेलीविजन पर बयान में ईरानी सैन्य कमान ने कहा कि लेबनान में इजराइल की कार्रवाई जारी रहने और अमेरिका की कथित “बदनीयती” के कारण यह कदम उठाना पड़ा. बयान में चेतावनी दी गई कि यदि क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई और आक्रामकता जारी रहती है तो ईरान आगे भी अतिरिक्त कदम उठा सकता है.

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है. वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से होकर गुजरता है. ऐसे में इसके दोबारा बंद होने से अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजारों और वैश्विक व्यापार पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है.

अमेरिका-ईरान समझौते के बाद खुला था स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

गौरतलब है कि इसी सप्ताह अमेरिका और ईरान के बीच एक अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को जहाजों के लिए खोल दिया गया था. समझौते के बाद क्षेत्र में तनाव कम होने और समुद्री यातायात सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही थी. हालांकि लेबनान में बढ़ती हिंसा ने हालात को फिर से जटिल बना दिया है.

लेबनान में इजराइली हमलें में 16 लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युद्धविराम समझौते की खबरें सामने आने के कुछ घंटों बाद ही दक्षिणी लेबनान में इजराइली हवाई हमले हुए. इन हमलों में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं. हमलों के बाद क्षेत्र में हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं.

ईरान ने वार्ता जारी रहने के दिए संकेत

इस बीच ईरान ने संकेत दिए हैं कि वह कूटनीतिक प्रयासों को पूरी तरह समाप्त नहीं करना चाहता. सरकारी टीवी के मुताबिक, युद्ध और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अमेरिका के साथ बातचीत करने वाली ईरानी वार्ता टीम स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो रही है. माना जा रहा है कि वहां दोनों पक्षों के बीच आगे की बातचीत की संभावनाओं पर चर्चा हो सकती है.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा: हनुमान मंदिर की निर्माणाधीन छत गिरी, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image