Jago India Jago Banner
Wednesday, March 25, 2026
HomePush NotificationIran Israel US War: ट्रंप के बातचीत के दावों के बीच हमले...

Iran Israel US War: ट्रंप के बातचीत के दावों के बीच हमले जारी, ईरान ने इजराइल, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन पर दागी मिसाइलें

Iran Israel US War: ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच ट्रंप के बातचीत के दावों के बावजूद हालात सामान्य होते नजर नहीं आ रहे। ईरान ने इजराइल पर दर्जनभर मिसाइलें दागीं, ईरान के सरकारी टेलीविजन के मुताबिक, इजराइल के अलावा कुवैत, जॉर्डन और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है।

Iran Israel US War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अमेरिका युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान से बातचीत कर रहा है वहीं ईरान ने किसी भी तरह की बातचीत होने से इनकार किया है और इस बीच दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं. मंगलवार को ईरान ने इजराइल पर एक दर्जन मिसाइलें दागीं. वहीं लेबनान के आतंकवादियों के रॉकेट हमलों में इजराइल में एक महिला की मौत हो गई। युद्ध के दौरान लेबनान की ओर से किए गए हमले में इजराइल में मौत का यह पहला मामला है.

इजराइल के अलावा दूसरे देशों पर भी दागी मिसाइलें

रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने केवल इजरायल पर ही हमले नहीं किए हैं. इसके अलावा उसने कुवैत, जॉर्डन और बहरीन पर भी मिसाइल अटैक किया है. ईरान के सरकारी टेलीविजन के मुताबिक, मंगलवार देर रात को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने घोषणा की है कि उन्होंने इजरायल के साथ-साथ कुवैत, जॉर्डन और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सेना के ठिकानों पर भी मिसाइल हमले किए हैं.

ईरान-इजराइल दोनों की तरफ से हमले जारी

इजराइल ने कहा कि उसने ईरान के उत्पादन स्थलों पर व्यापक हमले किए, लेकिन उसने इसके बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी. वहीं, ईरान इजराइल पर लगातार हमले कर रहा है जिससे लाखों इजराइली आश्रयस्थलों में शरण लेने को मजबूर हो रहे हैं. हाल में ऐसी घटनाएं भी सामने आई हैं जब इजराइल ईरान की मिसाइलों को हवा में ही रोक कर नष्ट नहीं कर पाया और इससे उसके लोग हताहत हुए.

फ्रांस के राष्ट्रपति ने की मसूद पेजेश्कियन से बात

इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन से फोन पर बातचीत की और ईरान से खाड़ी के देशों पर हो रहे ‘अस्वीकार्य हमलों’ को रोकने, ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचे को संरक्षित करने और होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करने का आह्वान किया।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मैंने ईरान से सद्भावनापूर्वक बातचीत में शामिल होने का आग्रह किया, ताकि तनाव कम करने का मार्ग प्रशस्त हो सके।’’

ये भी पढ़ें: Harish Rana last Rites : 13 साल के दर्द का अंत, हरीश राणा को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular