Saturday, March 7, 2026
HomePush NotificationIran US Talks: ईरान-अमेरिका परमाणु कार्यक्रम पर करेंगे दूसरे दौर की वार्ता,...

Iran US Talks: ईरान-अमेरिका परमाणु कार्यक्रम पर करेंगे दूसरे दौर की वार्ता, जानें कहां होगी दोनों की अहम मीटिंग

Iran US Talks: ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम पर दूसरे दौर की वार्ता स्विट्जरलैंड के जिनेवा में होगी। पहला दौर ओमान में हुआ था। समझौता न होने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गंभीर परिणामों की चेतावनी दी है।

Iran US Talks: स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ईरान और अमेरिका अगले हफ्ते तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर दूसरे दौर की बातचीत करेंगे. स्विट्जरलैंड के मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि ओमान ने 6 फरवरी को अप्रत्यक्ष वार्ता के पहले दौर की मेजबानी की थी और अब वह वार्ता का आयोजन जिनेवा में करेगा. हालांकि उसने वार्ता की तारीखों का उल्लेख नहीं किया.

पहले दौर की बातचीत के बाद ट्रंप ने दी चेतावनी

पहले दौर की बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि ‘यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो इसके परिणाम बेहद गंभीर और दर्दनाक होंगे.’ बता दें कि पिछले साल जून में भी इसी तरह की वार्ताएं टूट गई थीं. इसके बाद ईरान और इजरायल के बीच 12 दिनों तक संघर्ष चला, इस दौरान अमेरिका ने ईरान के परमाणु स्थलों पर बम भी गिराए थे.

ईरान ने भी दी जवाबी कार्रवाई की धमकी

ट्रंप इससे पहले भी कई बार धमकी दे चुके हैं कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को बंद करने पर राजी नहीं हुआ तो वह बल प्रयोग करेंगे. ईरान ने भी जवाबी हमले की चेतावनी दी है. ट्रंप ने हाल में ईरान में हुए प्रदर्शनों पर की गई कड़ी कार्रवाई को लेकर भी उसे धमकी दी थी. वहीं खाड़ी के अरब देशों ने आगाह किया है कि कोई भी हमला एक और क्षेत्रीय संघर्ष में बदल सकता है।

ये भी पढ़ें: बाल-बाल बचे जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी, कार में अचानक लगी आग, ड्राइवर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular