Tuesday, March 10, 2026
HomePush NotificationIPL 2026 : गुजरात टाइटन्स ने चुना नया बल्लेबाजी कोच, ऑस्ट्रेलिया दिग्गज...

IPL 2026 : गुजरात टाइटन्स ने चुना नया बल्लेबाजी कोच, ऑस्ट्रेलिया दिग्गज मैथ्यू हेडन को सोपी जिम्मेदारी

IPL 2026 : अहमदाबाद। गुजरात टाइटन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। दो बार के वनडे विश्व कप विजेता और अपने जमाने के सबसे प्रभावशाली सलामी बल्लेबाजों में से एक हेडन का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा है। उन्हें टी20 में बल्लेबाजी का व्यापक अनुभव है और वह इसकी बारीकियों को समझते हैं।

मैथ्यू हेडन बने गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाजी कोच

हेडन ने सभी प्रारूपों में 273 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने 15,000 से अधिक रन बनाए और आईसीसी के कई टूर्नामेंट में जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा, ‘‘मैथ्यू की नियुक्ति हमारे सफर के महत्वपूर्ण मोड़ पर की गई है। शीर्ष स्तर पर उनका अनुभव और उभरती प्रतिभाओं को मार्गदर्शन देने की उनकी क्षमता आगामी सत्र में हमारे लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।’’

हेडन ने कहा, ‘‘अच्छी बल्लेबाजी दबाव बनाती है। शानदार बल्लेबाजी खेल पर अपना दबदबा बनाती है। गुजरात टाइटन्स में हम यही मानक स्थापित करना चाहते हैं।’’ हेडन ने बल्लेबाजी के प्रति अपने आक्रामक रवैये और तकनीकी रूप से मजबूत शैली से सीमित ओवरों की क्रिकेट में पावरप्ले में दबदबा बनाने की शुरुआत की थी। वह आईपीएल में भी 32 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने अपनी आक्रामक अंदाज की बल्लेबाजी से विशेष छाप छोड़ी थी। यह पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर मैथ्यू वेड के इस साल गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनने की संभावना नहीं है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular