Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaJammu Kashmir के पुंछ में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना...

Jammu Kashmir के पुंछ में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने की इलाके की घेराबंदी, सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir: पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में LoC पर भारतीय सेना ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना ने सुबह करीब 5:30 बजे संदिग्ध गतिविधि देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी, इलाके में घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन जारी है और किसी हताहत की खबर नहीं है।

Jammu Kashmir के Poonch जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय सेना के जवानों ने आतंकवादियों द्वारा इलाके में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर तैनात जवानों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते आतंकवादियों के एक समूह को देखा था. यह हलचल सुबह बालाकोट क्षेत्र के डब्बी गांव के पास देखी गई. दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई लेकिन किसी के हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है.

सेना ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि आज सुबह लगभग 5.30 बजे, व्हाइट नाइट कोर के जवानों ने बालाकोट के सामान्य क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी. सतर्क जवानों ने तुरंत गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई.

इलाके की घेराबंदी कर चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

सेना ने आगे बताया कि सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करके क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए अपने सैनिकों की पुनः तैनाती कर दी गई है. जवान अपने-अपने क्षेत्रों में हाई अलर्ट पर हैं. पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और एक व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: PM Modi SCO Summit 2025 : ‘आतंकवाद पर दोहरे मापदंड स्वीकार्य नहीं’, पीएम मोदी की पाकिस्तान को दो टूक, शी जिनपिंग बोले-हमें अपने मतभेदों का सम्मान करना चाहिए’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular