Sunday, May 17, 2026
HomeIndiaभारत ने की चीन की आलोचना, जानें वजह...

भारत ने की चीन की आलोचना, जानें वजह…

नई दिल्ली। भारत ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ खिलाड़ियों को हांगझोउ में एशियाई खेलों के लिए आधिकारिक मान्यता न देने को लेकर चीन के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि यह कृत्य खेल की भावना और उसके आचरण को नियंत्रित करने वाले नियमों का उल्लंघन करता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि चीन के भेदभावपूर्ण बर्ताव के खिलाफ भारत के विरोध के तौर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एशियाई खेलों के लिए चीन की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर दी है। बागची ने कहा कि भारत के पास अपने हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने का अधिकार है।

उन्होंने कहा भारत सरकार को पता चला है कि चीनी प्राधिकारियों ने लक्षित और सोची-समझी योजना के तहत अरुणाचल प्रदेश राज्य के कुछ भारतीय खिलाड़ियों को आधिकारिक मान्यता और चीन के हांगझोउ में 19वें एशियाई खेलों में प्रवेश न देकर उनसे भेदभाव किया है। हमारे दीर्घकालीन और निरंतर रुख के अनुसार, भारत निवास स्थान या जातीयता के आधार पर भारतीय नागरिकों से भेदभावपूर्ण बर्ताव को दृढ़ता से अस्वीकार करता है। अरुणाचल प्रदेश, भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत के कुछ खिलाड़ियों को जानबूझकर और चुनिंदा तरीके से रोकने के चीन के कदम के खिलाफ नई दिल्ली और बीजिंग में कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular