IND vs PAK, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कहा है कि पेट के संक्रमण से उबर रहे आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले में खेलने के लिए पूरी तरह फिट दिख रहे हैं. उन्हें लगता है कि वो अगला मैच खेल सकते हैं.
वरुण चक्रवर्ती ने अभिषेक शर्मा को लेकर कही ये बात
चक्रवर्ती ने कहा, ‘ यह सलामी बल्लेबाज बेहतर महसूस कर रहा है. मुझे लगता है कि वह(अभिषेक शर्मा) अगला मैच खेलेगा. मुझे उसकी स्थिति के बारे में पूरी तरह नहीं पता. लेकिन मैंने उससे बात की है, वह अच्छी स्थिति में लग रहा है. उसने आज कुछ अभ्यास भी किया. उसने बताया कि वह वापसी की प्रक्रिया में है.’
नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल पाए थे अभिषेक
अभिषेक अस्वस्थ होने के कारण गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे. पेट के संक्रमण के कारण उन्हें 2 दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय कहा था कि अभिषेक पूरी तरह फिट होने से पहले एक या दो मैच से बाहर रह सकते हैं. अभिषेक की अनुपस्थिति में संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत की थी।
ये भी पढ़ें: Pali Encounter: नशा तस्करों के साथ ANTF की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी ढेर, एक गिरफ्तार




