Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessUS Tariff On India: अमेरिका के 50 % टैरिफ का असर, अमेरिका...

US Tariff On India: अमेरिका के 50 % टैरिफ का असर, अमेरिका को भारत के निर्यात में 11.9 प्रतिशत की आई गिरावट

US Tariff On India: अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50% टैरिफ (शुल्क) लगाए जाने का सीधा असर अब भारत के निर्यात पर दिखने लगा है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की अक्टूबर रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2025 में अमेरिका को भारत का निर्यात 11.9% घटकर 5.5 अरब डॉलर रह गया।

US Tariff On India: भारत के अमेरिका को निर्यात में गिरावट आई है, जबकि अन्य देशों को भारत का निर्यात मजबूत बना हुआ है और पिछले वृद्धि के आंकड़ों को पार कर गया है. रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अक्टूबर की अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है. रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त, 2025 में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने के बाद सितंबर में अमेरिका को व्यापारिक निर्यात 11.9 प्रतिशत घटकर 5.5 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया. एजेंसी ने कहा कि शुल्क वृद्धि से पहले खेप की लोडिंग नहीं होती तो यह गिरावट और भी बड़ी हो सकती है.

अन्य देशों को निर्यात 10.9% बढ़ा

इसके उलट गैर-अमेरिकी बाजारों में निर्यात सितंबर में 10.9 प्रतिशत बढ़ा, जो अगस्त, 2025 में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि से काफी अधिक है. अमेरिका को होने वाले निर्यात में गिरावट डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा 27 अगस्त से प्रभावी भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने के फैसले के बाद आई है. क्रिसिल ने आगाह किया है कि भारत के व्यापारिक निर्यात को अमेरिकी शुल्क वृद्धि और वैश्विक वृद्धि में व्यापक सुस्ती के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

2025 में वैश्विक व्यापारिक व्यापार की मात्रा 2.4 प्रतिशत बढ़ेगी

विश्व व्यापार संगठन ने अनुमान लगाया है कि 2025 में वैश्विक व्यापारिक व्यापार की मात्रा 2.4 प्रतिशत बढ़ेगी, जबकि 2024 में यह 2.8 प्रतिशत रही है. इन चुनौतियों के बावजूद, क्रिसिल को उम्मीद है कि भारत का चालू खाते का घाटा (कैड) मजबूत सेवा निर्यात, स्थिर धन प्रेषण प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में कमी के कारण प्रबंधन के दायरे में रहेगा. विश्व व्यापार संगठन ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि चालू वित्त वर्ष में कैड सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग एक प्रतिशत रहेगा, जो पिछले वर्ष के 0.6 प्रतिशत से अधिक है.

ये भी पढ़ें: Pakistan One day Captain Change: पाकिस्तान की वनडे टीम का फिर बदलेगा कप्तान, मोहम्मद रिजवान की होगी छुट्टी! PCB की बैठक में हो सकता फैसला

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image