Tuesday, November 17, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान के सीकर में भीषण सड़क हादसा,ट्रक और कार की भिड़ंत के...

राजस्थान के सीकर में भीषण सड़क हादसा,ट्रक और कार की भिड़ंत के बाद लगी आग,7 लोगों की झुलसकर मौत

जयपुर, राजस्थान के सीकर जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर में तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत 7 लोगों की झुलसकर मौत हो गई.पुलिस उपाधीक्षक (फतेहपुर सर्किल) रामप्रताप बिश्नोई ने बताया कि कार में सवार 7 लोग सालासर बालाजी मंदिर से हिसार की ओर जा रहे थे कि फतेहपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की आर्शीवाद पुलिया के पास कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद वाहन में आग लग गई.

सभी मृतक उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी

अधिकारी ने बताया कि कार सवार लोग उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे.उन्होंने बताया कि आग लगने से कार के दरवाजे नहीं खुल पाए और कार में सवार 3 महिलाओं, 2 बच्चे और 2 पुरुष की झुलसकर मौत हो गई.अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे है.उन्होंने बताया कि ट्रक और कार में लगी आग को बुझाने के प्रयास किये जा रहे है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image